Bharat Express DD Free Dish

असम में हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में 12 मई 2026 को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी, अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल होंगे. जानें कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेंगे और कार्यक्रम की खास बातें.

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11:40 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे.

चार नए मंत्री भी लेंगे शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि उनके साथ चार विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं. बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से विधायक हैं. दोनों पहले भी मंत्री रह चुके हैं. अजंता नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं. वहीं, रामेश्वर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं और हाल ही में राज्य की राजनीति में लौटे हैं.

विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

सरमा ने यह भी घोषणा की कि विधायक रंजीत दास को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक मजबूत और विकसित असम के लिए काम करेंगे.

पीएम मोदी का गुवाहाटी आगमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे. एयरपोर्ट पर हिमंता बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी एनडीए की तीसरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

असम में पीएम मोदी का स्वागत

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असम में पीएम मोदी का स्वागत करना हमारे लिए गौरव का क्षण है. उनका यह दौरा राज्य के इतिहास में खास महत्व रखता है क्योंकि लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार बनने जा रही है.

समारोह में शामिल होने वाले बड़े चेहरे

इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति और धार्मिक संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे.

लिस्ट में शामिल प्रमुख हस्तियां-

  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • शिवराज सिंह चौहान
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • चिराग पासवान
  • प्रमोद सावंत
  • भजन लाल शर्मा
  • सम्राट चौधरी
  • विष्णु देव साय
  • पुष्कर सिंह धामी
  • देवेंद्र फडणवीस
  • मोहन चरण माझी
  • मोहन यादव

ये भी पढ़ें-‘चपरासी से क्लर्क तक की बोली…’, नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बोस गिरफ्तार, ED ने खंगाले बैंक खाते

असम में आज का दिन राजनीति के लिहाज से बेहद खास है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नई सरकार की शुरुआत हो रही है और पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read