Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Assembly Election 2023: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव, जल्द जारी हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

देश के पांच राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं.

अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली

देश के पांच राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान फहत के लिए कमर कस ली है. AAP ने राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. राजस्थान के आप प्रभारी ने बताया कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है.

हर गांव में 11-11 लोगों की टीम गठित करने की तैयारी

AAP के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ” हमारी राजस्थान यूनिट चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जिसके लिए जमीनी तौर पर मेहनत की जा रही है. पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों से लगातार संपर्क साध रहे हैं. जिसके लिए गांवों में 11-11 लोगों का एक टीम गठित की जा रही है.”

अगस्त के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है सूची

विनय मिश्रा ने आगे बताया कि 22 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक होगी. जिसमें संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे और उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट फाइनल करने के बाद अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी. इसके साथ ही ये कोशिश रहेगी कि अगस्त के अंत तक पहली सूची जारी कर दी जाए.

AAP ने 200 सीटों को तीन कैटेगरी में बांटा

चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने आगे कहा कि राजस्थान की सभी 200 सीटों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है. सबसे मजबूत उम्मीवारों को A कैटेगरी में रखा गया है जो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. B कैटेगरी वो है जहां पर उम्मीदवारों को लेकर अभी संशय बना हुआ है. इसके अलावा C कैटेगरी उन विधानसभाओं को रखा गया है जहां से अभी तक कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है.

अरविंद केजरीवाल करेंगे बैठक

वहीं चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में अरविंद केजरीवाल खुद प्रचार करने की योजना बना रहे हैं. जिसको लेकर जयपुर में अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली भी होगी. AAP के 7 सह प्रभारी राजस्थान में बदलाव यात्रा की शुरुआत करेंगे.

AAP ने कांग्रेस के सामने रखी है शर्त

वहीं गठबंधन I.N.D.I.A के साथ चुनाव लड़ने को लेकर जब विनय मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा कि गठबंधन में चुनाव लड़ा जाएगा या फिर पार्टी अकेले दम पर मैदान में उतरेगी. गौरतलब है कि AAP ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में चुनाव नहीं लड़ती है तभी आम आदमी पार्टी राजस्थान में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लडे़गी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital