Bharat Express DD Free Dish

पांच राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी रुझानों में आगे, तमिल नाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी

2026 Assembly Election Results Live: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. भारत एक्सप्रेस वेबसाइट पर YouTube चैनल से लाइव कवरेज देखें और पाएं ताजा चुनावी अपडेट, रुझान और विशेषज्ञों की राय.

2026 Assembly Election Results Live: आज पांच राज्यों की विधानसभा चुनावी तस्वीर साफ होने जा रही है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में मतगणना शुरू हो चुकी है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को वोट पड़े थे. तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग पूरी हुई थी. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने कई अप्रत्याशित अनुमान पेश किए थे, लेकिन असली तस्वीर आज ही सामने आएगी. जनता का फैसला किसके पक्ष में जाएगा, यह जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, हर वोट की गिनती के साथ तस्वीर साफ होती जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read