Bharat Express DD Free Dish

DELHI: अथर्व अग्रवाल ने 68वें एसजीएफआई नेशनल्स में अंडर-11 बालक स्केटिंग में कांस्य पदक जीता

दिल्ली में हो रहे 68वें SGFI नैशनल गेम्स में मुंबई की टीम INDRS के स्केटर अथर्व अग्रवाल ने U/11 लड़कों की 500+D मीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया.

Atharv Agarwal
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

दिल्ली में हो रहे 68वें SGFI नैशनल गेम्स में स्केटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत मुंबई स्थित टीम INDRS के स्केटर अथर्व अग्रवाल ने 500+D मीटर्स में U/11 लड़कों की श्रेणी में रिंक पर कांस्य पदक जीत कर एक बार फिर से अपने स्कूल, IGCSE बोर्ड की स्पोर्ट्स विंग ISSO और अपने राज्य महाराष्ट्र का नाम रौशन किया है.

अथर्व के कोच राज सिंह का कहना है कि मुंबई में स्केटिंग के अभ्यास के लिए उपयुक्त जगह नहीं है इसके बावजूद अथर्व ने जिस तरह की परफोर्मेंस दी है वो वास्तव में सराहनीय है. राज ने अथर्व और उनके अभिभावक को इस जीत के लिए बधाई दी.

ये भी पढ़ें: रूह अफजा को ‘शरबत जिहाद’ बताने पर हाईकोर्ट सख्त, 9 मई को फिर होगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read