देश

Atiq-Ashraf Murder Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अतीक और अशरफ की हत्या का मामला, जांच के लिए स्वतंत्र समिति के गठन की मांग

Supreme Court: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में हैं. सरकार से भी लगातार इस मामले में सवाल पूछे जा रहे हैं. वहीं अब इन दोनों की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. इस हत्याकांड के एक दिन बाद रविवार (16 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर हत्या की पूर्व जज की निगरानी में जांच की मांग की गई है. इसके अलावा अधिवक्ता विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में 2017 के बाद से प्रदेश में हुए सभी एनकाउंटर की जांच कराने की मांग है.

माफिया अतीक अहमद अपनी हत्या को लेकर पहले ही आशंका जता चुका था. इस बीच प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के सामने अतीक अहमद पत्रकारों के सामने बयान दे रहा था. इस दौरान वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई और इस शूटआउट में मौके पर ही अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई. ये पूरा हत्याकांड कैमरे में कैद हो गया . हमलावर पत्रकार के भेष में आए थे.

6 साल में योगी सरकार हुए 183 एनकाउंटर

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में 6 सालों में 183 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इसमें माफिया अतीक के बेटा असद और उसके साथ भी शामिल हैं. वकील विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में अतीक और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें- अतीक और अशरफ मर्डर केस: तीनों हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, विदेशी हथियारों से की थी फायरिंग, पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश

अतीक के हत्यारों को 14 दिन की जेल

प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के सामने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारों को रविवार शाम 16 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने तीनों शूटर अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हालांकि पुलिस ने तीनों की कोर्ट से रिमांड भी मांगी थी. इन तीनों हमलावरों को पुलिस ने घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को मौके से इनके पास से विदेशी और महंगे हथियार मिले हैं.

– भारत एक्प्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

25 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

29 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

44 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

50 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

1 hour ago