देश

LokSabha 2024: अवधेश प्रसाद ने ली आजम खान की जगह, हमेशा रहते हैं अखिलेश के साथ, कभी शिवपाल ने काटा था बेटे का टिकट

Awadhesh Prasad: समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. अखिलेश यादव बीजेपी को रोकने के लिए हर तरह की कोशिश रहे हैं और उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्‍ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद खूब नजर आ रहे हैं. हाल ही अखिलेश यादव कोलकाता गए थे इस दौरान भी ज्यादातर समय वह अखिलेश के साथ ही नजर आए. उनकी सपा अध्यक्ष के साथ लगातार नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं.

कहा जा रहा है कि अवधेश प्रसाद सपा में वरिष्ठ नेता आजम खान की जगह लेते हुए दिख रहे हैं. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र के दौरान भी मिल्‍कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद आजम खान की जगह बैठे हुए नजर आए थे.

चाचा शिवपाल यादव से शुरू हुआ था मतभेद

हाल ही में अवधेश प्रसाद और अखिलेश यादव में बीच में काफी नजदीकियां देखी जा रही है. उन्होंने हमेशा से अखिलेश यादव का ही पक्ष लिया है. लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका साथ होना अखिलेश के लिए मुसीबत बन गया था. यह तब की बात जब अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच काफी ज्यादा मतभेद चल रहे थे. उस समय चाचा शिवपाल का बड़ा वर्चस्व था. लेकिन मुलायम सिंह यादव ने साल 2012 में बहुत कोशिश करने के बाद अखिलेश यादव को सीएम बना दिया था. यहीं से अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच अंतर गहराने लगा.

यह भी पढ़ें-  UP News: यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं के साथ अन्य फसलें हुईं बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

अखिलेश के सरकार में आने के बाद से ज्यादातर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अखिलेश यादव के बीच खींचतान बढ़ने लगी थी. जिसमें शिवपाल यादव, आजम खान और अमर सिंह शामिल थे. ऐसा भी कहा जाता रहा है कि अखिलेश का कार्यकाल वो कम, शिवपाल और आजम खान ज्यादा चलाते थे. अखिलेश के कार्यकाल के दौरान कई मौके पर चाचा शिवपाल के साथ विवाद हुआ. जिसका असर टिकट बंटवारे पर पड़ा था. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल और अखिलेश की तकरार का पूरा असर टिकट बंटवारों में दिखाई दिया. दोनों ही एक दूसरे के करीबियों का टिकट काटने में लगे हुए थे.

शिवपाल ने काटा अवधेश प्रसाद के बेटे का टिकट

जब विधानसभा चुनाव की शुरूआत हो रही थी तो अखिलेश यादव ने अपने करीबी मंत्री अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया. लेकिन उनके बेटे का टिकट शिवपाल यादव ने काट दिया और विमलेश सरोज को टिकट दे दिया. इसके बाद अवधेश प्रसाद मुलायम सिंह की शरण में आए और फिर से अजीत प्रसाद को टिकट दे दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

6 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

11 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

32 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago