देश

Maharashtra: PM मोदी ने 7,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने सबसे पहले शिरडी के साईं बाबा दर्शन कर पूजा अर्चना की. उन्होंने निलवंडे बांध का जल पूजन किया और बांध का नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने इस मौके पर कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। महाराष्ट्र को 5 दशकों जिस निलवंडे बांध का इंतजार था आज वे काम भी पूरा हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “आज मंदिर से जुड़ी जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनका शिलान्यास करने का अवसर भी मुझे ही मिला था. दर्शन कतार परिसर के पूरा होने से देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बहुत आसानी होगी.”

‘गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले’

अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है. हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है. हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है. आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है.

पीएम ने आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था. हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं.”

यह भी पढ़ें- MP में कांग्रेस के बाद सपा-JDU ने उतारे अपने प्रत्याशी, CM शिवराज ने कसा तंज, “एक दिल के टुकड़े हजार हुए…”

सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार रहे मौजूद

पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे और साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान यहां प्रदेश के सीएम राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे. वहीं सभी नेताओं ने शिरडी में छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago