देश

Ayodhya Ram Mandir: राम लला की आरती में शामिल होने के लिए इस तरह बुक करें ऑनलाइन पास, देखें पूरा प्रोसेस

Ayodhya Ram Mandir: अपने रामलला को मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होते देखने के लिए राम भक्तों की आंखें लालायित हैं तो वहीं कार्यक्रम को बहुत ही कम समय शेष रह गया है. ऐसे में अयोध्या में तेज गति से मंदिर के प्रथम चरण के शेष रह गए कार्य को पूरा किया जा रहा है. इसी के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भी तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. 22 जनवरी 2024 को कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर का उद्घाटन होगा और इसी के बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर पट आम भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटकों व राम भक्तों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किया जाए रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार राम लला की सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम साढ़े सात बजे संध्या आरती होती है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि जो राम भक्त मंदिर जाएगा वो भी इन आरती में शामिल होना चाहेगा. किसी भी भक्त को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रामलला की आरती के लिए ऑनलाइन पास की सुविधा की गई है. अगर आप भी इस सुविधा को लेना चाहते हैं तो सबसे पहले इसका तरीका जान लें…

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: बहुत ही सुंदर बनी हैं रामलला की तीनों मूर्तियां, ट्रस्ट के लिए चयन करना हुआ मुश्किल…अब चंपत राय ने कही ये बात

इस तरह ऑनलाइन बुक कर सकते हैं आरती पास

बता दें कि अगर कोई भी राम मंदिर जाकर भगवान राम की आरती में शामिल होना चाहता है तो उसे इसके लिए पास लेना होगा. इसके लिए सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाना होगा.

जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, यहां पर ‘Click here to Reserve your Passes for experiencing Aarti of Ramlalla’ लिखा हुआ दिखाई देगा. इस पर क्लिक करना होगा. बता दें कि इस प्रोसेस को आरती सेक्शन में जाकर भी किया जा सकता है.

इसके बाद नीचे की तरफ जाकर मांगी गई जानकारियां भरनी होगी. सबसे पहले वो तारीख चुनें, जिस दिन की आरती में आप शामिल होना चाहते हैं. फिर आरती का प्रकार और श्रद्धालुओं की संख्या समेत अन्य मांगी गई जानकारियां भरें और फिर प्रोसिड पर क्लिक कर दें.

ऑनलाइन आरती पास बुक होने के बाद आरती पास काउंटर में जाएं. फिर यहां से अपना फिजिकल आरती पास प्राप्त कर सकते हैं और इसके बाद आरती में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अपने साथ अपना कोई आईडी प्रूफ साथ ले जाना बिल्कुल भी न भूलें

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago