देश

भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन रिसर्च के सर्वे में जनता ने बताई दिल की बात, जानिए राम मंदिर उद्घाटन का लोकसभा चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं.

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इन सब के बीच सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई हैं. सत्तारूढ़ दल पर विपक्ष हमलावर हो रहा है. इन्हीं राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया. जिसमें जनता ने अपनी राय रखी.

विपक्ष राम मंदिर उद्घाटन पर राजनीति करने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है. उनका कहना है कि बीजेपी राम मंदिर उद्घाटन के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है. लोकसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मंदिर उद्घाटन का असर चुनाव पर नहीं पड़ सकता है, लेकिन पूरी तरह से ध्रुवीकरण होने की बातों में भी दम नहीं दिखाई देता है.

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता बीते कुछ महीने से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. उनका कहना है कि भगवान राम के नाम पर बीजेपी राजनीति कर रही है. बीजेपी भगवान राम को एक पार्टी का भगवान घोषित करने में जुटी हुई है.

ऐसे में इस सर्वे के जरिए ये जानने की कोशिश की जा रही है कि देश की जनता की इसपर क्या राय है? क्या मंदिर का उद्घाटन होने से इसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा? क्या इससे आने वाले समय में राजनीति की दिशा बदल जाएगी? ऐसे कई सारे सवाल हैं जो इस सर्वे के जरिए जनता के सामने रखे गए हैं. जिनपर जनता ने बेबाकी से अपनी राय रखी है.

जनता से मांगे गए इन सवालों के जवाब

  • आगामी लोकसभा चुनाव (2024) का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है?
  • क्या आगामी लोकसभा चुनाव (2024) के लिए राम मंदिर एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है?
  • क्या आपके क्षेत्र के लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं?
  • क्या अयोध्या राम मंदिर निर्माण से बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा?
  • क्या राम मंदिर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदलने वाला वाला कदम होगा?
  • क्या राम मंदिर निर्माण बीजेपी की तरफ से चलाए गए ब्रह्मास्त्र की तरह है?
  • क्या राम मंदिर निर्माण के कारण इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में नुक़सान उठाना पड़ सकता है?
  • क्या राम मंदिर को मुद्दा बनाकर बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी?
  • क्या अखिलेश यादव को राम मंदिर प्राण ​प्रतिष्ठा में जाना चाहिए?
  • क्या सोनिया गांधी को राम मंदिर प्राण ​प्रतिष्ठा में जाना चाहिए?
  • क्या भगवान राम के नाम पर सियासत करना सही है?
  • क्या राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं?
  • क्या बीजेपी वाया अयोध्या दिल्ली कूच कर सकती है?
  • राम मंदिर से बीजेपी को यूपी में कितनी सीटों का फायदा होगा?
  • देश के सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं?

सभी सवालों पर जनता की राय जानने के लिए बने रहें भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और वेबसाइट पर.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago