देश

Ayodhya: अब राम मंदिर परिसर की सुरक्षा होगी SSF के हाथ, 270 जवानों की खास टुकड़ी रहेगी तैनात, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है तो वहीं जनवरी 2024 में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर तैयारी भी चल रही है. इसी के साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं. इसी बीच श्री रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए एसएसएफ का गठन किया है औऱ 110 जवानों की पहली टुकड़ी अयोध्या पहुंच गई है. जानकारी सामने आई है कि इस टुकड़ी के साथ ही कमांडेंट और वरिष्ठ अधिकारी भी साथ में आए हैं. बता दें कि अभी तक रामलला सहित पूरे मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा सीआरपीएफ के हाथ में है.

जवानों को दिया जाएगा एक हफ्ते का प्रशिक्षण

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एसएसएफ के जवानों को एक हफ्ते का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिसके बाद राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए एसएसएफ की इस टुकड़ी को तैनात कर दिया जाएगा. बता दें कि एसएसएफ की पहली टुकड़ी पहुंचने पर सीओ अयोध्या एसके गौतम और सीओ पुलिस लाइंस ने जवानों का स्वागत किया. इस मौके पर सीओ ने मीडिया को जानकारी दी कि, एसएसएफ के 270 जवानों की टोली को पहले चरण में रामलला की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा और फिर जैसे-जैसे एसएसएफ की टुकड़ियां अयोध्या आती जाएंगी, वैसे-वैसे राम मंदिर परिसर में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी. एसएसएफ को रामजन्मभूमि परिसर के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थलों पर तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MP News: दतिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की मौत कई घायल, कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

श्रेष्ठ सिपाहियों को मिलाकर किया गया है एसएसएफ का गठन

सीओ पुलिस लाइंस ने जानकारी दी कि एसएसएफ के जो जवान अयोध्य़ा पहुंचे हैं, उनको एक हफ्ते की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, एसएसएफ का गठन पीएसी और उत्तर प्रदेश पुलिस के सर्वश्रेष्ठ सिपाहियों को मिलाकर किया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है और अयोध्या से लेकर काशी और मथुरा के मंदिरों के साथ प्रदेश के हवाई अड्डे की सुरक्षा भी अब एसएसएफ के हाथ में रहेगी. उन्होंने ये भी बताया कि, मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) पहली बार रामलला की सुरक्षा में तैनात की जा रही है.

यलो जोन में तैनात किए गए हैं पीएसी के जवान

बता दें कि अभी तक मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवान संभाल रहे थे. रामजन्मभूमि परिसर सहित अयोध्या के यलो जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवान को सौंपी गई है. इसकी सुरक्षा के लिए दो कंपनी तैनात की गई है. मालूम हो कि रामलला की हर वक्त सुरक्षा के लिए उनका अंगरक्षक उनके साथ रहता है तो वहीं रामजन्मभूमि की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की 5 कंपनी पुरुष और एक कंपनी महिला बटालियन की तैनात की गई है. पीएसी की 12 कंपनी रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा सम्भालने के लिए लगाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

2 hours ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago