देश

Ayodhya Ram Mandir: “अब कभी राम भक्तों पर नहीं चलेगी गोली…मिलेंगे लड्डू के गोले” सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया वादा

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी दिन भगवान राम अपने जन्म स्थान पर विराजमान होंगे. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान भी 16 जनवरी से शुरू हो गया है. तो वहीं 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मेहमानों के ठहरने तक का बंदोबस्त किया जा रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के दिनों की यादों को ताजा करते हुए कारसेवकों पर चलाई गई गोली को लेकर कहा कि अब राम भक्तों पर गोली नहीं चलेगी. 500 सालों के लम्बे इंतजार के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर लौट रहे हैं.

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर राम मंदिर निर्माण कार्य व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान राम मंदिर आंदोलन के दिनों को याद किया और कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों व अयोध्या में लगाए गए कर्फ्यू को लेकर कहा कि नई अयोध्या में अब कभी कर्फ्यू नहीं लगेगा, बल्कि राम नाम संकीर्तन होगा. अब यहां कभी गोली नहीं चलेगी, बल्कि रामभक्तों को लड्डू के गोले मिलेंगे. गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार थी. तत्कालीन सरकार द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश के संदर्भ में यह बात सीएम योगी ने कही है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक, CM धामी ने भजन गाकर रवाना की कलश यात्रा

कोई नहीं रोकेगा अब पंचकोसी परिक्रमा

5, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब अयोध्या में कोई पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा रोकने का साहस नहीं करेगा. भारत में राम के बगैर कोई काम नहीं होता. मालूम हो कि 16 जनवरी से प्रायश्चित पूजा के साथ राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है. 22 जनवरी तक निरंतर ये अनुष्ठान जारी रहेगा. वाराणसी के आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और काशी के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में 121 आचार्यों द्वारा अनुष्ठान की पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है. तो वहीं 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों में हर कोई संजो लेना चाहता है. इसीलिए बड़ी संख्या में देशभर के वीआईपी कार्यक्रम में पहुंचेंगे. इसी के साथ ही पूरे देश के राम भक्त अपने-अपने घरों में दीए जलाकर रामलला की  प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago