देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में स्थापित किया गया ‘सूर्य स्तम्भ’, राम लला के गर्भ गृह की पहली तस्वीरें आई सामने

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में इन दिनों राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है. वहीं तेजी से राम मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा रहा है. इसी क्रम में धर्म पथ पर सूर्य स्तम्भ स्थापित किया गया है. वहीं गर्भगृह की ताजा तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. इस सम्बंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने गर्भ गृह की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है, “प्रभु श्री रामलला का गर्भगृह स्थान लगभग तैयार है. हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है.”

 

सूर्य स्तंभ की जानकारी देते हुए अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित अंतर पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है. दूसरी ओर राम जन्मभूमि पर रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए राम भक्तों को निमंत्रण भेजा जा रहा है. इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पवित्र तीर्थों, मंदिरों में पूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय स्थित डॉक्टर हेडगेवार भवन जॉर्ज टाउन से शोभायात्रा निकाली गई. इसमें संघ के प्रयाग उत्तर जिले के कार्यकर्ता उत्साह से शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की आरती के लिए जोधपुर से अयोध्या पहुंचा 600 किलो घी, इतने सालों में हुआ तैयार

विभिन्न मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा

बता दें कि पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस दौरान लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा जिस स्थान से गुजरी, वहां लोग पूजन करने के लिए उमड़ते रहे. यात्रा संघ कार्यालय से निकलकर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केसर भवन पहुंची, जहां उपस्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय के छात्रों ने कलश का पूजन किया. इसके बाद संघ विचार परिवार के संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. यात्रा के दौरान विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, महानगर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू, प्रांत सह मंत्री अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago