लाइफस्टाइल

इस खास मॉर्निंग ड्रिंक से दिन की शुरुआत करती हैं Tahira Kashyap, इम्यूनिटी बढ़ाने में करेगा मदद

Immunity Booster Drink: महामारी के बाद से, स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण विषय बन गया हैं और लोग इन्हें प्राथमिकता भी दे रहे हैं. कई लोग नियमित रूप से स्वस्थ व्यंजनों की तलाश में रहते हैं जो उनके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं. इसमें एक स्वस्थ भोजन, एक काढ़ा और कुछ ऐसा जिसके साथ वे अपना दिन स्वस्थ तरीके से समाप्त कर सकें, एक अच्छी जीवनशैली की आदत आदि शामिल हो सकते हैं. सेलिब्रिटी अक्सर स्वस्थ रहने के लिए फिटनेस को लेकर कई वीडियो साझा करते रहते हैं कि वे क्या करते हैं, इस पर सुझाव, जिसमें उनका भोजन, कुछ योग आसन आदि शामिल हैं.

उन्ही में से एक एक्टर आयुष्मान खुराना की बीवी ताहिरा कश्यप है जो अपने फिट एंड फैब लुक के लिए जानी जाती हैं. लेकिन खास बात ये है कि ताहिरा कश्यप ने अपने ब्रेस्ट कैंसर को भी सर्वाइव किया है. उन्होंने अपने जीरो स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है और वे हेल्दी लाइफ जी रही हैं. ताहिरा ने अपने फैंस के साथ अपना मॉर्निंग रूटीन शेयर किया है जिसमें उन्होंने मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी के बारे में बयाता है. आज हम आपको बताएंगे खास मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी के बारे में.

मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी

ताहिरा कश्यप अपने सुबह की शुरुआत खास मॉर्निंग ड्रिंक के साथ करती है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. हाल ही में ताहिरा ने मॉर्निंग ड्रिंक की रेसिपी के बारे में बताते हुए कहा है कि आप अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी लेना है जिसमें कुछ तुलसी की पत्तियां, अदरक, नींबू का रस, कच्ची हल्दी और लेमन ग्रास लेना है. इन सारे सामग्री को अच्छी तरह से उबालकर इस ड्रिंक को पिएं जिससे आपका इम्यून सिस्टम बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! Panchayat 3 का फर्स्ट लुक आया सामने, नए सीजन में ऐसे दिखेंगे सचिव जी

कच्ची हल्दी के फायदे

कच्ची हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं. ये आपके शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं जिससे आपके सेल्स डैमेज नहीं होते हैं और उनकी उम्र बढ़ जाती है. इतना ही नहीं कच्ची हल्दी सर्दी-जुकाम, स्किन इफंक्शन से तेजी से लड़ने में मदद करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

13 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

21 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

47 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

1 hour ago