Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Azamgarh: लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार, मासूम को बरेली में 85 हजार में बेचा था

UP News: एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है.

Azamgarh: यूपी के आजमगढ़ जिले से मानव तस्करी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां मासूम को बरेली में 85 हजार में बेचने का आरोप. इस पूरे मामले में जब पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने पूरी छानबीन की, जिसके बाद मामले की परत दर परत खुलती गई. इस मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, ये लोग लड़कियों को बेचने का धंधा करते थे. पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों को लेकर पूछताछ कर रही है.

इस तरह खुली परत दर परत

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित परिजनों ने कप्तानगंज थाने में 29 जून को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि दो जून से उनकी बेटी गायब है. इससे पहले परिजनों ने रिश्तेदार और करीबियों की घर पर पता लगाया था लेकिन उनकी बेटी नहीं मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की. मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र कुमार पांडेय को सौंपी गई थी और इस घटना को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

पढ़ें ये भी- UP News: वाराणसी के दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क में गरजा बुलडोजर, सड़क से सदन तक हंगामा

लड़कियों को बेंचने का धंधा करते थे आरोपी

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी दी कि जब मामले की पड़ताल शुरू की गई तो यह बात सामने आई कि आरोपी लड़कियों को बेंचने का धंधा करते हैं. पीड़ित लड़की को आरोपियों ने 85 हजार रूपए में बरेली में ले जाकर बेच दिया था.  इस पूरे मामले में आरोपियों ने ये भी खुलासा किया कि अपने रिश्तेदार सुभाष सिंह उर्फ बंटी के साथ भंवरनाथ मंदिर में जबरन शादी करवा दी थी, जिसके एवज में सुभाष सिंह के माता-पिता से 85 हजार रूपए भी लिए थे. इस पूरे मामले में सुभाष सिंह उर्फ बंटी, सर्वेश के साथ ही उसकी पत्नी सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी लड़कियों को बेचने का काम करते हैं. आरोपियों के इनपुट को खंगाला जा रहा है जिससे आरोपियों द्वारा शोषित बच्चियों के बारे में पता लगाकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जा सके.इस मामले में जिले के एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि मामले में और जो भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा. मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital