Parliament of India News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति पार्टी और संसदीय कार्यों में उनके अनुभव और योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है.
सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति सार्वजनिक उपक्रमों की निगरानी और मूल्यांकन का कार्य करती है. इस नई जिम्मेदारी से बैजयंत पांडा को संसद में नीति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा. उनका कार्यकाल 30 अप्रैल 2026 तक रहेगा.
बैजयंत पांडा को किस तरह नई जिम्मेदारी दी गई, यहां ट्वीट में उनकी डिटेल देखी जा सकती है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। pic.twitter.com/9CC9t2ktXF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2025
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





