Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Balwant Singh Rajoana

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह मामला पूर्व सीजेआई एसए बोबडे के समय से चल रहा है. राजोआना 29 साल से जेल में बंद है. उसे अब रिहा किया जाना चाहिए.

पिछली सुनवाई में जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि अगर दो सप्ताह में याचिका पर विचार नहीं किया जाता है तो हम राजोआना को अंतरिम राहत देने पर विचार करेंगे.

राजोआना ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक साल से अधिक समय पहले सक्षम प्राधिकारी को उसकी दया याचिका पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था.

Beant Singh Murder Case: राजोआना की ओर से से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि राजोआना की दया याचिका राष्ट्रपति के पास 12 साल से लंबित है.

1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. उसने 2012 में दया याचिका दाखिल की थी, जो केंद्र सरकार के पास लंबित है.