Bharat Express DD Free Dish

By-Election Result LIVE: PK ने कर दिया कमाल, बांकीपुर-दतिया में पिछड़ी बीजेपी; क्या है मांजलपुर का हाल?

By Election Result Live: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित होंगे. जानें लाइव मतगणना अपडेट, राउंडवार रिजल्ट और किस सीट पर कौन आगे चल रहा है.

By Election Result Live

Assembly Bypoll Result Live: सोमवार (3 अगस्त) को मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं. इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. अब सबकी नजर आने वाले चुनाव नतीजों पर है. किसके सिर सजेगा जनता के वोटों का ताज और किसके हाथ लगेगी निराशा. आइए जानते हैं इन तीनों सीटों का समीकरण.

बांकीपुर का समीकरण (Bankipur Bypoll Result)

इस उपचुनाव में बिहार की बांकीपुर सीट सबसे चर्चित सीट रही है. इसकी वजह हाल ही में बनी नई पार्टी जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर हैं, जो यहां से अपना दावा ठोक रहे हैं. बता दें कि यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. जिसके बाद यह सीट बीजेपी के लिए अब साख की लड़ाई मानी जा रही है. बांकीपुर से प्रशांत किशोर के सामने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता मैदान में हैं. जिसके चलते यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

बांकीपुर में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी. एक राउंड में 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की जाएगी.

दतिया विधानसभा चुनाव (Datia Bypoll Result)

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सभी की नजर है. इस सीट पर भाजपा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता कुंवर घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है. घनश्याम सिंह इस सीट से सातवीं बार चुनाव मैदान में हैं. दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी. बैंक घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

उपचुनाव में कुल 2,20,410 मतदाता थे, जिनमें से 1,57,473 लोगों ने मतदान किया. मतगणना सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू होगी और इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे. पूरी मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी.

मंजलपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर (Manjalpur Bypoll election result)

गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का इंतजार है. यह सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी. भाजपा ने यहां सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को चुनाव मैदान में उतारा है.

30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 37.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. मंजलपुर में मुकाबला सीधे भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच माना जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस पर पढ़ें चुनाव से जुड़ी हर अपडेट 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read