देश

वन नेशन वन इलेक्शन की बैठक में शामिल होने पहुंचीं बांसुरी स्वराज, ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ वाला बैग बना चर्चा का विषय, जानें पूरा मामला

आज यानी मंगलवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक जरूरी बैठक चल रही है. इस दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज जब संसद परिसर में पहुंचीं तो उनके हाथ में एक खास बैग था, जिसने सबका ध्यान खींचा. यह बैग काले रंग का था और उस पर लाल रंग से लिखा हुआ था – ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’.

इस बैग के जरिए बांसुरी स्वराज ने साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. दरअसल, इन दिनों भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को नेशनल हेराल्ड केस को लेकर घेर रही है और इसी क्रम में बांसुरी स्वराज ने भी प्रतीकात्मक तरीके से अपनी बात रखी.

बांसुरी स्वराज का कांग्रेस पर वार

जब मीडियाकर्मियों ने बांसुरी स्वराज से पूछा कि इस बैग के जरिए वह क्या संदेश देना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया से भी भ्रष्टाचार जुड़ गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हाल ही में जो चार्जशीट दाखिल की गई है, वह बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है. इससे कांग्रेस की पुरानी कार्यप्रणाली और सोच सामने आती है.”

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सेवा की आड़ में सार्वजनिक संसाधनों का निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख रुपये में यंग इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा कब्जा लिया गया. इस कंपनी में 76% हिस्सेदारी गांधी परिवार की है, इसलिए कांग्रेस को इस पूरे मामले में जवाब देना चाहिए.

क्या है नेशनल हेराल्ड केस?

नेशनल हेराल्ड मामला कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़ा एक मनी लॉन्ड्रिंग केस है, जिसमें ईडी ने दोनों को अपनी चार्जशीट में नामजद किया है. इस केस की शुरुआत 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका से हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दिए. यह केस एक पुराने अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़ा है, जिसकी स्थापना 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी.

आरोप है कि गांधी परिवार ने यंग इंडिया लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाकर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों पर कब्जा कर लिया, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती थी. ईडी की जांच के अनुसार, इन संपत्तियों को बेहद कम कीमत पर अधिग्रहित किया गया और इसमें धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितताओं के आरोप शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: “भारतीय समुदाय दोनों देशों को जोड़ने वाला एक जीवित सेतु है”, सऊदी अरब की यात्रा पर जाने से पहले बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago