Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bareilly: स्मैक तस्कर से यारी इंस्पेक्टर साहब को पड़ी भारी, 7 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

स्मैक तस्कर शानू उर्फ सोनू कालिया से इंस्पेक्टर थाना फतेहगंज पश्चिमी मनोज कुमार सिंह की दोस्ती थी. उनके ऊपर इस सम्बंध में कई आरोप लगे थे, जिसकी विभागीय जांच चल रही थी.

UP Police

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bareilly News Today: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर को एसएसपी सुशील चंद्रभान ने सस्पेंड कर दिया है. थाना फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर थाना फतेहगंज पश्चिमी मनोज कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई स्मैक तस्कर से मिलीभगत के चलते हुई. मनोज कुमार सिंह के अलावा छह और पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.

संवाददाता ने बताया कि स्मैक तस्कर शानू उर्फ सोनू कालिया से थाना फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह की दोस्ती थी. उनके ऊपर इस सम्बंध में कई आरोप लगे थे, जिसकी विभागीय जांच चल रही थी. इन्हीं आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. इसी के साथ ही अपराधियों से सांठगांठ में लिप्त पाए गए अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है. इनमें एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार प्रेमी, शेरगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल बाबर, सीबीगंज थाने में तैनात कांस्टेबल दिलदार, मुनब्बर आलम और हाफिजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल हर्ष चौधरी का नाम सामने आया है, जिनको एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है.

सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने स्मैक तस्कर सोनू कालिया को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उसकी मदद करते हुए वॉट्सऐप कॉल पर बात की और एफआईआर की कॉपी भी उसे वॉट्सऐप के जरिए भेजी. इसी के साथ इंस्‍पेक्‍टर पर यह भी आरोप लगा है कि 9 जुलाई को महिंद्रा पिकअप में दो मरी भैंसों को लेकर जाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था और फिर बिना आधिकारियों को इस बात की जानकारी दिए तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया था. इन सभी आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही एसएससी ने सस्पेंड कर दिया.

पिछले दिनों प्रशासन ने स्मैक तस्कर सोनू कालिया पर कार्रवाई की थी, हालांकि पुलिस से मिलीभगत के चलते ही वह बचता रहा. खबर आ रही थी कि उसके घर पर बुलडोजर चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बाद में उसके मकान को हथौड़े से तोड़ा गया. बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने उसके मकान के लिंटर को ड्रिल मशीन से तोड़ा था.

ये भी पढ़ें- Raju Punjabi : ‘देसी देसी ना बोल्या कर…’ गाने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी नहीं रहे, सपना चौधरी संग थी मशहूर जोड़ी

ऑपरेटर भी सस्पेंड

हाल ही में फरीदपुर थाना कोतवाली कंप्यूटर रूम में तैनात ऑपरेटर हरीश का एक व्यक्ति से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि, एक व्यक्ति के कुर्ते की जेब से रुपये निकाल रहा है और ऑपरेटर हरीश को दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच की गई और फिर ऑपरेटर को भी सस्पेंड कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital