मीडिया से बात करते पदाधिकारी (फोटो सोशल मीडिया)
Basti BDC Protest: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी जहां एक और लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर तैयारी में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर अपने ही विरोध करने लगे हैं. दरअसल, बीडीसी संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. अपनी तमाम मांगों को लेकर बीडीसी संघ लगातार आंदोलन कर रही है और योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी कोई इस सरकार में सुनने वाला नहीं है. संघ ने 2020 और 2021 में भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था लेकिन कोई लाभ नहीं मिला तो अब फिर 2023 में भी आंदोलन करने जा रहे हैं. इसी बीच स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने 30 सितंबर यानी आज मीडिया को सम्बोधित करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा और राजनैतिक हत्या का भी आरोप लगाया.
स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने कहा कि आगामी 6 अक्टूबर 2023 को हम सभी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ पहुंचेंगे और ईको गार्डन में आंदोलन करेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 80 हजार की संख्या में बीडीसी के लोग शामिल होंगे. मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा जो प्रस्ताव व नियम बनाये गए हैं, वह धरातल पर अभी तक नहीं उतारे गए हैं. उन्होंने कहा कि पंचायतीराज राज व्यवस्था आने के बाद बहुत बार चुनाव हुए, लेकिन 73वां संशोधन पूर्ण रूप से लागू नहीं हुआ. जबकि प्रधान इंपावर हो गया.
ये भी पढ़ें– “दलित, आदिवासी और OBC से नफरत करती है कांग्रेस”, बिलासपुर में बोले पीएम
नवनीत शुक्ल ने कहा कि हम लगातार दो वर्षों से सरकार से 73वां संशोधन लागू करने की माग कर रहे हैं और बीडीसी को भी पावर दिया जाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे लोग भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए नाली, खरंजे बनवा सकें. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार प्रधान को 5 हजार रुपये मानदेय दे रही है, प्रमुख को 10 हजार मानदेय दे रही है, लेकिन हम सब पंचायत के लोगों की उपेक्षा की जा रही है और कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है.
नवनीत शुक्ल ने योगी सरकार की प्रशंसा भी की और बताया कि उनकी तीन मांगें सरकार पूरी कर चुकी है. यह धरातल पर नहीं है, प्रशासन स्तर तक के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निकाले गए नियम को भी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है. इस प्रकार अधिकारियों के मनमर्जी वाले रवैये से बीडीसी संघ के लोग काफी परेशान हैं और अब आंदोलन की ठानी है. यह जानकारी बस्ती पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने दी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…