देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा में फूट, CM योगी के समर्थन में आए 14 विधायक

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है. ये तो सभी जानते हैं कि, 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है. इसको लेकर सोमवार को सदन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई संदेश देने का मामला उठा तो सपा के विधायकों में फूट नजर आई. दरअसल बधाई संदेश पर सपा के विधायकों में दो फाड़ दिखाई दिया, क्योंकि इस बधाई संदेश के विरोध में सपा के 14 विधायकों ने हाथ उठा दिए, जबकि अन्य विधायकों ने विरोध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

इसी के बाद से यूपी की राजनीति में सपा में दो फाड़ होने की चर्चा तेजी से हो रही है और यहां तक कहा जा रहा है कि कहीं आने वाले समय में सपा को इनसे हाथ न धोना पड़ जाए. मालूम हो कि सोमवार को ही उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट पेश किया गया.

ये भी पढ़ें-UP Politics: इस बार भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का कटेगा टिकट! इन सीटों पर दिख सकते हैं नए चेहरे

यहां समझे पूरा मामला

बता दें कि, सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर रहे थे. इसी दौरान राम मंदिर निर्माण पर पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए बधाई संदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा था. इस मौके पर सुरेश खन्ना ने कहा कि, 500 सालों के संघर्ष से और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने आगे बताया कि, बीते 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. ये इस सदी की सबसे बड़ी घटना है. सालों के बाद हमारा गौरव वापस लौटा है.

सपा के 14 विधायकों ने किया प्रस्ताव का विरोध

इसके बाद वित्त मंत्री के इस प्रस्ताव पर विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने वोटिंग कराते हुए कहा कि, जो इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं वो हां करें. इस पर भाजपा के साथ ही अपना दल, सुभासपा और निषाद पार्टी के विधायकों ने समर्थन किया. तो वहीं बसपा की ओर से मात्र एक विधायक उमाशंकर सिंह ने इसका समर्थन किया. तो वहीं सपा की ओर से इसमें फूट देखने को मिली. क्योंकि समर्थन करने वालों के बाद जब सतीश महाना ने कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं वो हाथ खड़ा करें.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का हाथ थाम लेगी RLD? केशव प्रसाद मौर्य ने दिया संकेत

इस पर सपा के विधायक ओमवेश, लालजी वर्मा व मनोज पारस सहित 14 विधायकों ने हाथ खड़े कर दिए और उन्होंने विरोध जताया तो इसी के बाद ही इनको छोड़कर अन्य सदस्यों सदन में हामी समझी गई और बधाई संदेश पारित कर दिया गया.

Archana Sharma

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

27 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago