Urdu Conclave 2026

पति के मना करने पर भी नहीं मानी पत्नी तो उतार दिया मौत के घाट, जानिए इंस्टाग्राम वाले अफेयर के अंत की खौफनाक कहानी

Begusarai Instagram affair murder case: बेगूसराय में इंस्टाग्राम से शुरू हुए अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी सुमन कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पहले बाहरियों पर आरोप लगाया गया, लेकिन सख्त पूछताछ में पति चंदन चौधरी ने जुर्म कबूल कर लिया. पढ़ें पूरी खबर..

रविशंकर शर्मा/बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक बार फिर ऑनलाइन अफेयर से बिगड़े रिश्ते का खौफनाक अंत देखने को मिला है. जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई ऑनलाइन दोस्ती के चक्कर में पड़कर एक महिला अपनी जान खो बैठी. जिसकी हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पट्टी ही था, जोकि अपनी पत्नी के किसी और मर्द के साथ अफेयर के चलते परेशान था.

इस सनसनीखेज हत्याकांड मेंचौंकाने वाली बात यह रही कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद को पुलिस को सूचना दी, जोकि घटनास्थल पर पुलिस पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रो रहा था. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पूछा तो कहानी कुछ और ही निकली.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार को तेयाय थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था. मृतका की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई थी. घटना के बाद मृत महिला के पति चंदन चौधरी और उसकी नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था. यह भी दावा किया गया था कि दो बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया है. लेकिन पुलिस की गहन जांच में कहानी पूरी तरह पलट गई. जांच की सुई घूमते-घूमते मृतका के पति पर जा टिकी और जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई.हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पति चंदन चौधरी ही निकला.

चंदन ने कैसे घटना को दिया अंजाम?

जानकारी के मुताबिक,  1 फरवरी को सुमन कुमारी अपने पति और छोटी बेटी के साथ बहन के यहां पूजा समारोह में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में शौच जाने के बहाने पति ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार होने की झूठी कहानी गढ़ दी. हत्या के बाद चंदन चौधरी रो-रोकर गांव के एक युवक पर आरोप लगाता रहा, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी. पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया हैऔर पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें:  ‘दिमाग की नसें फाड़ रहा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका का फूटा दर्द, पति पर दूसरी महिला संग अफेयर का लगाया आरोप

मामले को लेकर पुलिस ने और क्या बताया?

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि तेयाय थाना क्षेत्र निवासी चंदन चौधरी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की है. हत्या की वजह पत्नी के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि चंदन चौधरी को अपनी पत्नी पर लंबे समय से शक था. पत्नी की एक युवक से चार सालों से नजदीकियां थीं, दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के ज़रिये हुई थी और पत्नी बार-बार अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी. पति इसका विरोध करता रहा, समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन जब पत्नी नहीं मानी, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read