Bihar News: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. पुलिस ने अदालत में अर्जी दाखिल कर वारंट जारी करवाने की तैयारी कर ली है. केस डायरी और वीडियो साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए गए हैं.
मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में कुल 25 केस
मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में कुल 25 केस दर्ज हैं, जिनमें से 8 मामलों में विधायक और उनके भाई नामजद आरोपी हैं. रुन्नीसैदपुर थाने में भी उनके खिलाफ गंभीर आरोपों वाले केस पहले से दर्ज हैं.
क्या है पूरा मामला?
20 अगस्त को मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में जेसीबी से 25 मकानों की बाउंड्री तोड़ी गई. इस दौरान विधायक के भाई की गाड़ी और पार्टी झंडे के साथ 50 से अधिक लोग पहुंचे थे.
पीड़ितों का क्या कहना है?
पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने मकान बनाने या रहने के लिए ‘बॉस’ को पैसे देने की धमकी दी. जांच में सामने आया कि ‘बॉस’ शब्द का इस्तेमाल विधायक और उनके भाई के लिए किया गया था.
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम हमला
विधायक के घर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम से बदसलूकी की गई. इसके अलावा भिखनपुरा में छिपे रिश्तेदारों ने भी पुलिस से दुर्व्यवहार किया जिस पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई.
संपत्ति जब्ती की तैयारी
छापेमारी में 2017 के ब्लैंक स्टाम्प पेपर और पार्टनरशिप पेपर मिले जिससे जालसाजी का मामला बनता है. पुलिस ने संपत्ति जब्त करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की है.
एसएसपी ने क्या कहा?
एसएसपी ने बताया कि जेसीबी, थार, स्कॉर्पियो और दर्जनभर बाइक का इस्तेमाल मकान तोड़ने में हुआ था. सभी वाहनों की पहचान कर जप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी.
बेलसंड ऑफिस से गिरफ्तारी
विधायक के विधानसभा कार्यालय में छापेमारी के दौरान दो अपराधी लोडेड पिस्तौल के साथ पकड़े गए. इनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विधायक ने क्या कहा?
अमित रानू ने मीडिया से कहा कि पुलिस हीरो बनने के लिए उनके घर आई है. उन्होंने चुनौती दी कि अगर पुलिस सबूत पेश कर दे तो वे राजनीति छोड़ देंगे.
दिल्ली चले गए विधायक
छापेमारी के अगले दिन विधायक पटना से दिल्ली चले गए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह‑तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
SSP ने की अपील
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चाहे कोई भी हो, भू‑माफिया और प्रोटेक्शन गैंग के खिलाफ कार्रवाई होगी. आम लोग शिकायत दर्ज कर सकते हैं और दोषियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी.
ये भी पढ़ें-‘देश की सेवा करूं या…., खुद को गोली मार लूंगा’, जम्मू-कश्मीर में तैनात देवरिया के जवान का वीडियो वायरल
बीजेपी नेता अर्जुन राय ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. गलती करने वालों पर कार्रवाई होगी और यही अच्छी सरकार की पहचान है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



