Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और टीएमसी की 15 साल पुरानी सरकार को चुनौती देने के लिए खास रणनीति तैयार कर रही है. संघ भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. इसी बीच बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंच रहे हैं.
तैयारियों का जायजा लेंगे अध्यक्ष
इस दौरे के दौरान नितिन नवीन (Nitin Navin) पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे और संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे. बीजेपी का मकसद है कि चुनाव से पहले राज्य में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रणनीति दी जाए.
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ ने रचा इतिहास, 6.76 करोड़ लोग बने भागीदार
काफी व्यस्त रहेगा कार्यक्रम
नितिन नवीन (Nitin Navin) का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे आज दुर्गापुर में कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जहां संगठन की मौजूदा स्थिति और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके बाद वे आसनसोल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. इन बैठकों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा और आगे की दिशा तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें-‘दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच डील’, इंडिया एनर्जी वीक में बोले पीएम मोदी
बीजेपी का क्या है लक्ष्य?
बीजेपी का लक्ष्य है कि बंगाल में इस बार चुनावी समीकरण बदलकर टीएमसी को कड़ी टक्कर दी जाए. पार्टी का जोर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता तक अपनी नीतियों को पहुंचाने पर है. नितिन नवीन का यह दौरा इसी रणनीति का हिस्सा है, जिससे बंगाल चुनाव में बीजेपी की पकड़ और मजबूत हो सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

