Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में बीजेपी की जीत से कांग्रेस को फायदा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर; आखिर क्या है मामला?

Bengal Congress office reclaim: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत के बाद नदिया जिले के करीमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. ऐसा क्यों? पढ़ें पूरा मामला?

Bengal Congress office reclaim: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने बीजेपी को तो ऐतिहासिक जीत दिलाई ही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर दिया है. नदिया जिले के करीमपुर से खबर आई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना पार्टी कार्यालय तृणमूल कांग्रेस के कब्जे से छुड़ा लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कहते दिख रहे हैं कि TMC ने इस दफ्तर पर लंबे समय से कब्जा कर रखा था.

कार्यकर्ताओं का दावा

वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता यह कहते नजर आए कि चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अपने दफ्तर को मुक्त करा लिया है. उनका कहना है कि अब वे बिना किसी डर के पार्टी की गतिविधियां चला पाएंगे. करीमपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार समरेंद्रनाथ घोष ने जीत दर्ज की है. माना जा रहा है कि बीजेपी की बड़ी जीत ने स्थानीय राजनीति का समीकरण बदल दिया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी खुलकर सामने आने का मौका मिला.

चुनाव बाद हिंसा की घटनाएं

दूसरी ओर, राज्य में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं. कोलकाता, आसनसोल और जलपाईगुड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं. आसनसोल नॉर्थ इलाके में टीएमसी के एक दफ्तर को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया और आग लगा दी. कोर्ट मोड़ के पास स्थित यह कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया. वहीं जमुड़िया क्षेत्र में भी टीएमसी के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई. आसनसोल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-प्रचंड जीत के बाद आखिर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने क्यों दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहता है संविधान?

बीजेपी की जीत ने बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना खोया दफ्तर वापस पा लिया है, जबकि दूसरी तरफ चुनावी हिंसा ने राज्य की स्थिति को और गंभीर बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read