PM Modi Bengaluru Gelatin Security Lapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया कर्नाटक दौरे से ठीक पहले बेंगलुरु में जिलेटिन की छड़ें मिलने का मामला अब गंभीर जांच के घेरे में है. इस घटना के बाद सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
बेंगलुरु दक्षिण जिले के एसपी आर. श्रीनिवास गौड़ा ने आदेश जारी करते हुए एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया. आरोप है कि ये सभी ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने में नाकाम रहे.
बरामद हुआ संदिग्ध सामान
यह घटना 10 मई को हुई थी. कनकपुरा रोड के पास जंगल से सटी एक कच्ची सड़क पर जिलेटिन की दो छड़ें, छह अगरबत्तियां, एक माचिस, सेलोफेन टेप, बैटरी पैक, तार और सर्किट बोर्ड जैसी वस्तुएं मिलीं. यह बरामदगी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे पहले हुई थी.
पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45 साल पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे. इसी कार्यक्रम से पहले संदिग्ध सामग्री मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई.
कानूनी कार्रवाई
कग्गलीपुरा पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं में विस्फोटक रखने या बनाने और जान-माल को खतरे में डालने पर सजा का प्रावधान है.
ये भी पढ़ें-पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी सेंचुरी छूने को तैयार, 11 दिन में चौथा झटका
जांच में क्या मिला?
पुलिस की जांच में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिलेटिन की छड़ें और अन्य सामान कहां से आए. दिल्ली से आई NIA की टीम ने भी जांच में हयोग किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
