Bengaluru wall collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया. शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल के पास दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस हादसे पर शोक संदेश जारी किया गया.
ಕರ್ನಾಟಕದ ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಗೋಡೆ ಕುಸಿತದಿಂದ ಸಂಭವಿಸಿದ ಅನಾಹುತವು ಅತ್ಯಂತ ದುರದೃಷ್ಟಕರ. ದುಃಖತಪ್ತ ಕುಟುಂಬಗಳಿಗೆ ನನ್ನ ಸಂತಾಪಗಳು. ಗಾಯಗೊಂಡವರು ಶೀಘ್ರವಾಗಿ ಚೇತರಿಸಿಕೊಳ್ಳಲಿ ಎಂದು ಹಾರೈಸುವೆ.
ಮೃತರ ಹತ್ತಿರದ ಸಂಬಂಧಿಕರಿಗೆ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಪರಿಹಾರ ನಿಧಿಯಿಂದ ತಲಾ 2 ಲಕ್ಷ ರೂಪಾಯಿ ಹಾಗೂ ಗಾಯಗೊಂಡವರಿಗೆ 50,000 ರೂಪಾಯಿಗಳ… https://t.co/tzLBCSUtmV
— PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का बयान
केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि हर बारिश में ऐसे हादसे दोहराए जा रहे हैं, जो सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने जांच की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही.
हादसे की वजह
अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तेज बारिश के दौरान लोग दीवार के पास खड़े थे. दीवार अचानक गिर गई और कई लोग दब गए. मृतकों में चार स्थानीय दुकानदार, दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल हैं. एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें-कोसी-गंडक के ‘श्राप’ से मुक्ति की तैयारी! 2 मई को काठमांडू में भारत-नेपाल के बीच होगी महाबैठक
केरल से आए पर्यटक भी शिकार
जानकारी के अनुसार, केरल से आए 56 लोगों का एक समूह बेंगलुरु घूमने आया था. वे कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई. कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए और अचानक दीवार गिर गई. इसमें दो पर्यटकों की भी मौत हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
