Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिर लौट आया कोरोना? भागलपुर में बुजुर्ग मरीज कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर ने क्या कहा?

Bihar News: भागलपुर में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है. 66 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की निजी लैब से कराई गई RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Bihar News: भागलपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला दर्ज हुआ है. शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती 66 वर्षीय बुजुर्ग की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ICU में शिफ्ट किया गया है. फिलहाल उनका इलाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है.

कितने दिन से थे बीमार?

जानकारी के मुताबिक मरीज पिछले सात दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से परेशान थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की सलाह पर RTPCR टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जेएलएनएमसीएच भेजा गया.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि निजी लैब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब सरकारी स्तर पर भी जांच कराई जाएगी. मरीज ICU में भर्ती है और कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज जारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की.

ये भी पढ़ें-‘यह एक्टिविस्ट मंच नहीं …’, कपिल सिब्बल के सामने सोनम वांगचुक की पत्नी को कड़ी फटकार, दिल्ली HC में तीखी बहस

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

स्वास्थ्य विभाग मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है. डॉक्टरों का कहना है कि यह फिलहाल अकेला केस है और पूरी स्थिति नियंत्रण में है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं, जरूरत पड़ने पर जांच कराएं और सामान्य स्वास्थ्य सावधानियों का पालन करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital