Bharat Bandh 12 February 2026: आज यानी 12 फरवरी को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. अंदेशा लग रहा है कि इस बार का आंदोलन अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकता है. बता दें कि पिछली बार जुलाई 2025 में करीब 25 करोड़ लोग आंदोलन में शामिल हुए थे. वहीं फिलहाल की स्थिति की बात करें तो भारत बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है. गैर बीजेपी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इसका असर अधिक दिख रहा है तो वहीं दिल्ली और यूपी जैसे भाजपा सरकार के राज्यों में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. भारत बंद की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग कामकाज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर भी थोड़ा बहुत असर दिख रहा है.
किसने किया भारत बंद का आह्वान?
मुख्य तौर पर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और छात्रों ने भी इस हड़ताल को अपना पूरा समर्थन दिया है. वहीं 10 ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की पॉलिसी के खिलाफ देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बंद का असर करीब 600 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल सकता है. जिसमें कि करीब 30 करोड़ वर्कर्स के बंद में शामिल होने की उम्मीद है. इससे ट्रांसपोर्ट समेत कई सेक्टर्स में कामकाज पर व्यापक असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने बदले नियम…जानिए क्या कहती है नई गाइडलाइन?
भारत बंद का आह्वान क्यों किया गया?
हड़ताल का मुख्य कारण 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाई गई चार नई श्रम संहिताओं का विरोध है. यूनियनों का कहना है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं. यानी इन संहिताओं से नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को रखना और निकालना आसान हो गया है, जिससे नौकरी की सुरक्षा कम हो गई है. साथ ही उनका यह आरोप भी है कि इससे ठेका और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सौदेबाजी की ताकत घटती है और श्रमिकों के कल्याण की कीमत पर कंपनियों को ज्यादा छूट मिलती है.
आज क्या-क्या बंद रह सकता है?
देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के कारण आज कई जरूरी सेवाएं ठप हो सकती हैं. सरकारी बैंक और इंश्योरेंस दफ्तरों में कामकाज सबसे ज्यादा प्रभावित होगा क्योंकि AIBEA, AIBOA जैसी 10 यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है. नकद लेन-देन, चेक क्लियरिंग, लोन प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं रुक सकती हैं. हालांकि डिजिटल बैंकिंग, UPI, ATM सामान्य रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




