Modi Gifts Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे पर आए थे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक भी हुई. इस दौरे को और खास बनाने के लिए पीएम मोदी ने पुतिन को कई अनोखे और सांस्कृतिक महत्व वाले तोहफे दिए, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए थे.
महाराष्ट्र का चांदी का घोड़ा
पुतिन को महाराष्ट्र में हाथ से बनाया गया चांदी का घोड़ा भी दिया गया. यह भारत की शिल्प परंपरा की बारीकियों को दर्शाता है. इसे भारत और रूस दोनों की वीरता और गौरव का प्रतीक माना गया है. यह उपहार साझा विरासत और आपसी सम्मान को भी दर्शाता है.

रूसी भाषा में भगवद गीता
सबसे खास तोहफों में से एक था श्रीमद भगवद गीता. यह सिर्फ धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन देने वाला ग्रंथ माना जाता है. पीएम मोदी ने पुतिन को गीता रूसी भाषा में भेंट की. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में पीएम मोदी पुतिन को गीता देते नजर आए.

पश्चिम बंगाल का चाय सेट
पीएम मोदी ने पुतिन को शानदार नक्काशी वाला चांदी का चाय सेट भी भेंट किया. यह पश्चिम बंगाल से मंगाया गया था. यह उपहार भारत-रूस की दोस्ती और चाय की परंपरा का प्रतीक है.

आगरा का मार्बल शतरंज सेट
पुतिन को हाथ से बनाया गया मार्बल का शतरंज सेट भी गिफ्ट किया गया. आगरा का मार्बल दुनियाभर में मशहूर है और इसी से ताजमहल बना है. इस शतरंज सेट पर बेहतरीन कारीगरी की गई है और इसमें लकड़ी व कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है. यह ODOP पहल के तहत क्षेत्र की विरासत को दर्शाता है.

असम की ब्लैक टी
असम की मशहूर ब्लैक टी भी पुतिन को दी गई. ब्लैक टी को खास इलाकों में उगाया जाता है और इसका फ्लेवर दुनियाभर में पसंद किया जाता है. साल 2007 में इसे GI टैग मिला था. असम का मौसम और बारिश इस चाय को अनोखा स्वाद देते हैं.

कश्मीर की केसर
कश्मीर की केसर, जिसे जाफरान या कोंग कहा जाता है उसे भी पुतिन को उपहार में दी गई. यह ऊंचे इलाकों में उगाई जाती है और दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखती है.

ये भी पढ़ें-एमपी के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, दो घायल
इन तोहफों के जरिए भारत ने न सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपरा का परिचय कराया बल्कि भारत-रूस की दोस्ती को भी और मजबूत किया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




