Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने भाजपा सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने गोड्डा से सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने डॉक्‍टर निशिकांत दुबे को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

इसके अलावा उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्‍टर निशिकांत दुबे को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं. इस दौरान गोड्डा से भाजपा सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की बातों को गौर से सुना और भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest