Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मुंबई के पहले विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने मुंबई के पहले विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती को एक फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया और ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया.

bharat express

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और मुंबई के पहले विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को मुंबई के पहले विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की बातों को मुंबई के पहले विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने गौर से सुना और अपनी शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest