Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और BJP विधायक राजेश्वर सिंह को चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

Upendra rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. उन्होंने नोएडा की पुलिस कमिश्नर को भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक व बीजेपी विधायक को भी ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. ईडी के तेजतर्रार और नामी अधिकारी रह चुके राजेश्वर सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पति हैं. वर्तमान में राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं.

upendra rai

कुछ महीनों पहले ही तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह को प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था. उन्हें नोएडा का प्रभार सौंपा गया है. नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की साल 2000 बैच की अधिकारी हैं. लक्ष्मी सिंह देश की पहली ऐसी महिला अफसर हैं, जिन्होनें पूरे बैच में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और बेस्ट प्रोबेशनर का खिताब भी जीता.

upendra rai

बता दें कि उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read