Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय और सीएम रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर ‘बदरिया’ का किया आगाज़, कलाकारों ने मानसून को दी शानदार विदाई

सोमवार को मानसून को यादगार विदाई देने के लिए ‘बदरिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और माता चकेरी देवी फाउंडेशन के ट्रस्टी उपेन्द्र राय ने किया.

दिल्ली सरकार के कला और संस्कृति मंत्रालय और माता चकेरी देवी फाउंडेशन ओर से दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सोमवार (1 सितंबर) को मानसून को यादगार विदाई देने के लिए ‘बदरिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और माता चकेरी देवी फाउंडेशन के ट्रस्टी उपेन्द्र राय ने किया. इस कार्यक्रम में दिल्ली  सरकार के सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शरीक हुए. साथ ही बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, सांसद बांसुरी स्वराज और एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन कुलजीत चहल भी मौजूद रहे.

सीएमडी उपेन्द्र राय और सीएम रेखा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इससे पहले सीएमडी उपेन्द्र राय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया. वहीं माता चकेरी देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी बृजेश राय ने दिल्ली सरकार के सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा का स्वागत किया. इस मौके पर साद्यांत कौशल ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आगाज किया.

कलाकारों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने खूब बजाई तालियां

‘बदरिया’ ने देश के जाने-माने कलाकारों को अपना मेहमान बनाया. सभी कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों से खूब तालियां बटोरी.

कार्यक्रम में लोक गायिका पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने भोजपुरी लोकगीतों का पिटारा खोला तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी सराहना की. वहीं मैथिली लोक गायक श्री कुंज बिहारी मिश्रा, तबला वादक रिम्पा शिवा, बांसुरी वादक वैष्णवी जोशी, सितार वादक मेघा राउत ने भी शानदार प्रस्तुति दी. साथ ही नयनिका घोष एंड टीम ने कथक नृत्य कर मनमोहक प्रदर्शन किया.

इसके अलावा ख़ास मेहमान अंशु कला और पुष्पांजलि समूह ने मैथिली और भोजपुरी लोक नृत्य से और समृद्धि पाठक और सान्वी पाठक ने मैथिली भजन गाकर बदरिया की शाम को और रौशन किया.

बस ‘बदरिया’ शब्द सुनकर ही इस कार्यक्रम में आ गई: रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बदरिया शब्द सुनकर ही इस कार्यक्रम में आने का मैंने फैसला कर लिया. एनडीएमसी में महिला विकास एवं बाल कल्याण का जब मुझे अध्यक्ष बनाया गया तो भी ऐतिहासिक काम आयोजित किए गए थे. अब कपिल मिश्रा इस तरफ लगातार बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय ने लगातार 6 महीने में बेहतरीन कार्यक्रम किए हैं. मैं अपनी ओर से माता चकेरी देवी फाउंडेशन को इस सुंदर आयोजन के लिए शुभकामना देती हूं.”

बदरिया को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी मैथली समाज का पहला कार्यक्रम औऱ उसमें खुद मुख्यमंत्री मौजूद है. दिल्ली में इस बार ऐतिहासिक कावड़ यात्रा आयोजित की गई. आने वाले समय छठ पूजा का भी ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा.

माता चकेरी देवी फाउंडेशन के ट्रस्टी उपेन्द्र राय की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मकसद था दिल्ली में भोजपुरी और मैथली संस्कृति को बढ़ावा देना. ट्रस्ट संस्थापक बृजेश राय के अलावा ट्रस्ट के अन्य सदस्य अपूर्वा सिंह और प्रमोद कुमार भी कार्यक्रम में मौजुद रहें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital