Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि जब उनके खिलाफ केस बनाया गया था, तब बार-बार पूछा गया कि छापे में क्या मिला? सोना, कागजात या कोई सबूत? लेकिन कुछ नहीं मिला. इसके बावजूद उन्हें और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक प्रताड़ना थी.
संजय सिंह का आरोप
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गोदी मीडिया ने कहा था कि ट्रक भरकर सबूत रखे गए हैं. यहां तक कि स्टूडियो में ही फांसी देने जैसी बातें की गईं. उन्होंने कहा कि यह सब झूठा प्रचार था और जनता को गुमराह करने की कोशिश थी.
सरकार को अस्थिर करने का आरोप
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेजकर दिल्ली सरकार को अस्थिर किया गया. इसका असर जनता पर पड़ा और चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जज ने भी माना कि यह केस ट्रायल के योग्य नहीं है.
ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है. ईडी का कन्विक्शन रेट सिर्फ 1 प्रतिशत है. केस बनाते हैं, गिरफ्तार करते हैं लेकिन आरोप साबित नहीं कर पाते. उन्होंने संसद में भी यह मुद्दा उठाया था.
प्राइवेट मेंबर बिल पर टिप्पणी
संजय सिंह ने कहा कि 55 साल में सिर्फ एक प्राइवेट मेंबर बिल राज्यसभा में पास हुआ था जिसे लोकसभा में गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि पीएमएलए पर बहस होनी चाहिए लेकिन सरकार इसे दबा रही है.
लोकतंत्र बनाम लाठी तंत्र
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है लेकिन यूपी में लाठी तंत्र चलाया जा रहा है. मुसलमानों से लेकर शंकराचार्य तक को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण में हेरफेर की गई और नियुक्तियों में गड़बड़ी हुई.
ये भी पढ़ें-अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर एमएसपी के मुद्दे तक! राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला तीखा हमला
इस तरह संजय सिंह ने ईडी-सीबीआई केस, दिल्ली सरकार को अस्थिर करने के आरोप, लोकतंत्र की स्थिति और वैश्विक राजनीति पर अपनी राय रखी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



