Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत, मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम का आरंभ

Bharat Express 3rd Anniversary: सोमवार (9 मार्च) को भारत एक्सप्रेस ने दिल्ली में अपनी तीसरी वर्षगांठ का आयोजन किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का विषय था “विकसित भारत 2047: नए भारत की बात”. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के साथ हुई.

Bharat Express 3rd Anniversary: सोमवार (9 मार्च) को भारत एक्सप्रेस ने दिल्ली में अपनी तीसरी वर्षगांठ का आयोजन किया. इस अवसर पर कार्यक्रम का विषय था “विकसित भारत 2047: नए भारत की बात”. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेगा कॉन्क्लेव की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के साथ हुई.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मां सरस्वती वंदना के साथ आयोजन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर ऊर्जा अक्षरा ने भी कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती वंदना का पाठ किया.

बड़े नेताओं और हस्तियों की उपस्थिति

इस मेगा कॉन्क्लेव में देशभर के कई नामचीन नेता और प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हो रही हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, गजेंद्र सिंह शेखावत, सी आर पाटिल, अन्नपूर्णा देवी और अनुप्रिया पटेल अपने विचार साझा कर रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मंच पर उपस्थित हैं. दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, सांसद मनोज तिवारी और अभिनेता-संवाददाता रवि किशन भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं.

विचारों का महाकुंभ

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों और विषयों पर गहन चर्चा हो रही है. सड़क परिवहन, कानून व्यवस्था, जल संरक्षण, महिला और बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेताओं और विशेषज्ञों के विचार सामने आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास संबंधी अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल न्याय और संसदीय व्यवस्थाओं पर अपने विचार साझा कर रहे हैं.

अन्य प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, जदयू नेता केसी त्यागी, आप नेता संजय सिंह, फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी, निर्देशक अनिल शर्मा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और डॉ. आचार्य मनीष शामिल हैं. यह कॉन्क्लेव एक विचारों का संगम बनकर उभरा है, जहां देश के भविष्य की दिशा तय करने पर सार्थक संवाद हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital