Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ग्वालियर के भितरवार में इंसानियत हुई शर्मसार! आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला; वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के भितरवार में एक युवक ने आवारा कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, घटना CCTV में कैद हुई. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश, पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया..

Bhitarwar dog cruelty viral case: मध्य प्रदेश के भितरवार में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने आवारा कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोमवार को सामने आया है. दरअसल वार्ड नंबर12 में हुई इस घटना में युवक लगातार लाठियों से कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा कि कुत्ता दर्द से तड़पता रहा और युवक उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. वहीं मामले की वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर युवक की इस क्रूरता की जमकर निंदा हो रही है.

वीडियो में साफ दिख रही क्रूरता

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक कुत्ते को बार-बार लाठी से मार रहा है. कुत्ता भागने की कोशिश करता है लेकिन युवक उसे पकड़कर फिर मारता है. कुत्ता दर्द से कराहता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बेजुबान जानवर के प्रति ऐसी क्रूरता पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई लोग इसे पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

SDOP ने दिया एक्शन का आश्वासन

मामले को लेकर भितरवार के एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है, तो तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी. एसडीओपी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2026 जारी, 12 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल अंक, एक क्लिक पर देखिए यहां

आक्रोशित लोगों ने लगाई न्याय की गुहार

वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. कई लोग कह रहे हैं कि बेजुबान जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पशु प्रेमी संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि यह मामला एक बार फिर पशु क्रूरता और कानून के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करता है. इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा कृत्य न करे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital