सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
अतीक और अशरफ पर गोली बरसाता हत्यारोपी (फाइल फोटो)
Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी में 3 लोगों ने मौत के घात उतार दिया गया था. पुलिस इस हत्याकांड की बारीकी से जांच कर रही है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, जब माफिया अतीक की हत्या को अंजाम दिया था उस समय तीन लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं अब इस बात का खुलासा हुआ है कि मौके पर 2 और लोग मौजूद थे. जो इन तीनों हत्यारों को गाइड दे रहे थे. हालांकि, इन दोनों का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस इसे लेकर फिलहाल जांच कर रही है. अब एसआईटी (SIT) को इन दोनों की तलाश है.
जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक मददगार प्रयागराज का ही रहने वाला है. इन दोनों ने ही तीनों शूटरों की मदद की थी. यहां तक की खाने पीने और रहने का इंतजाम भी इन दोनों ने ही किया था. इसके अलावा रेकी के दौरान भी इनका पूरा सहयोग किया था. ये दोनों साथी अस्पताल के बाहर रहकर ही शूटरों को लोकेशन दे रहे थे. उसी ने ही शूटरों का रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ एक होटल में ठहरने-खाने का इंतजाम कराया था.
पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों शूटर्स अपने फोन होटल में ही छोड़कर आए थे. इसके बाद भी इनको अतीक और अशरफ की सटीक लोकेशन मिल रही थी. एसआईटी (SIT) को उस होटल से शूटर्स के दो पुराने फोन भी मिले हैं. हालांकि, इन दोनों फोन में कोई सिम नहीं है. इतना ही नहीं पुलिस को अतीक के बेटे असद के फोन से भी कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं, जोकि 13 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…