Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अतीक-अशरफ हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्याकांड के समय तीन हत्यारों के अलावा दो और थे मौजूद, शूटर्स को कर रहे थे गाइड

Atiq Ahmed Shot Dead: जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक मददगार प्रयागराज का ही रहने वाला है. इन दोनों ने ही तीनों शूटरों की मदद की थी. यहां तक की खाने पीने और रहने का इंतजाम भी इन दोनों ने ही किया था.

Atiq Ahmed Shot Dead

अतीक और अशरफ पर गोली बरसाता हत्यारोपी (फाइल फोटो)

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी में 3 लोगों ने मौत के घात उतार दिया गया था. पुलिस इस हत्याकांड की बारीकी से जांच कर रही है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, जब माफिया अतीक की हत्या को अंजाम दिया था उस समय तीन लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं अब इस बात का खुलासा हुआ है कि मौके पर 2 और लोग मौजूद थे. जो इन तीनों हत्यारों को गाइड दे रहे थे. हालांकि, इन दोनों का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस इसे लेकर फिलहाल जांच कर रही है. अब एसआईटी (SIT) को इन दोनों की तलाश है.

जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक मददगार प्रयागराज का ही रहने वाला है. इन दोनों ने ही तीनों शूटरों की मदद की थी. यहां तक की खाने पीने और रहने का इंतजाम भी इन दोनों ने ही किया था. इसके अलावा रेकी के दौरान भी इनका पूरा सहयोग किया था. ये दोनों साथी अस्पताल के बाहर रहकर ही शूटरों को लोकेशन दे रहे थे. उसी ने ही शूटरों का रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ एक होटल में ठहरने-खाने का इंतजाम कराया था.

यह भी पढ़ें-  Maharastra Politics: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच अजीत पवार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 2024 से पहले CM बनने को तैयार

अतीक और अशरफ की मिल रही थी सटीक लोकेश

पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों शूटर्स अपने फोन होटल में ही छोड़कर आए थे. इसके बाद भी इनको अतीक और अशरफ की सटीक लोकेशन मिल रही थी. एसआईटी (SIT) को उस होटल से शूटर्स के दो पुराने फोन भी मिले हैं. हालांकि, इन दोनों फोन में कोई सिम नहीं है. इतना ही नहीं पुलिस को अतीक के बेटे असद के फोन से भी कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं, जोकि 13 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest