पीएम मोदी (PM Modi) 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और इस मौके को खास बनाने के लिए देशभर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. इस दिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी जो पूरे 15 दिन तक चलेगा. इस दौरान देशभर में कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यकर्ता में इस दिन को लेकर जबरदस्त उत्साह है.
पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा
पीएम मोदी (PM Modi) अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव का दौरा करेंगे. यहां वे राज्य को कई अहम सौगात भी देंगे. जिसमें सबसे बड़ा घोषणा पीएम मित्रा पार्क की है. इसका भूमि पूजन वो खुद करेंगे.
यह मेगा टेक्सटाइल पार्क करीब 1300 एकड़ में बनेगा और इसमें 91 से ज्यादा कंपनियों ने निवेश की इच्छा जताई है. इससे करीब 72 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा जिससे लगभग 6 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा.
महिलाओं के लिए योजनओं की शुरुआत
महिलाओं के लिए भी पीएम मोदी (PM Modi) कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में महिलाओं की मुफ्त जांच की जाएगी और उन्हें 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा भी मिलेगा.
इसके अलावा ‘पोषण माह 2025’ का राष्ट्रीय शुभारंभ होगा. ‘सुमन सखी’ नामक एक चैटबॉट सेवा शुरू की जाएगी जो महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जानकारी देगी. ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों का वितरण किया जाएगा और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के तहत लाभार्थियों के खातों में सीधे किस्तें भेजी जाएंगी.
इसे भी पढ़ें-India-EU FTA: भारत-ईयू एफटीए को लेकर 6 से 10 अक्टूबर तक ब्रसेल्स में होगी 14वें दौर की बैठक, ऑटो सेक्टर पर फोकस
कुल मिलाकर पीएम मोदी (PM Modi) का जन्मदिन इस बार सिर्फ जश्न नहीं बल्कि जनसेवा और विकास की नई शुरुआत का प्रतीक बनने जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



