Bharat Express DD Free Dish

बेंगलुरु में गूंजा ‘जय बिहार’! 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन, मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया भविष्य का रोडमैप

Bihar 2047 Vision Conclave: बेंगलुरु में आयोजित ‘बिहार @ 2047 कॉन्क्लेव’ में 1200 दिग्गजों ने मंथन कर राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया. उद्योग मंत्री ने ‘बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल’ के गठन का ऐलान किया, जबकि IPS विकास वैभव ने 2028 तक हर जिले में स्टार्ट-अप क्रांति का लक्ष्य रखा.

Bihar 2047 Vision Conclave In The Oxford College Bengaluru Minister Dilip Jaiswal IPS Vikas Vaibhav

Bihar 2047 Vision Conclave: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ (Let’s Inspire Bihar) अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘बिहार @ 2047 विज़न कॉन्क्लेव (सीजन 3)’ का आज बेंगलुरु के द ऑक्सफोर्ड कॉलेज ऑफ साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में ऐतिहासिक समापन हुआ. दिन भर चले इस महामंथन में 1200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें 900 से ज्यादा उद्यमी, आईटी प्रोफेशनल्स, निवेशक और स्टार्ट-अप प्रतिनिधि शामिल थे.

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘बिहार @ 2047 विज़न डॉक्यूमेंट’ का विमोचन रहा. यह दस्तावेज पटना में आयोजित पिछले समिट में तैयार किया गया था, जिसे बेंगलुरु में विशेषज्ञों के सुझावों और गहन विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया.

Bihar 2047 Vision Conclave In The Oxford College Bengaluru

उद्योग मंत्री की बड़ी घोषणा

CISF की तर्ज पर बनेगा BISF कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्यमियों और निवेशकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए सरकार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर ‘बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल’ (BISF) का गठन कर रही है. डॉ. जायसवाल ने कहा-

“हम केवल ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ ही नहीं, बल्कि ‘सिक्योरिटी ऑफ डूइंग बिज़नेस’ भी सुनिश्चित कर रहे हैं.” उन्होंने ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के मुख्य संरक्षक आईपीएस विकास वैभव की सराहना करते हुए कहा कि जहां अधिकतर अधिकारी अपने लिए जीते हैं, विकास वैभव समाज और बिहार के लिए जी रहे हैं.

Bihar 2047 Vision Conclave In The Oxford College Bengaluru

‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ का लक्ष्य

2028 तक हर जिले में 5 स्टार्ट-अप वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा 22 मार्च 2021 को शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य 2047 तक बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है. इससे यह सुनिश्चित करना कि शिक्षा, रोजगार या स्वास्थ्य के लिए किसी को बिहार न छोड़ना पड़े. 3 लाख से अधिक स्वयंसेवक इस अभियान से जुड़ चुके हैं. वर्ष 2028 तक बिहार के प्रत्येक जिले में 5 स्टार्ट-अप स्थापित करना, जिनमें से प्रत्येक से 100 से अधिक रोजगार पैदा हों.

IPS विकास वैभव का आह्वान

उन्होंने कहा कि जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण करें आईपीएस विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि हम यहां किसी जाति, पंथ या समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि बिहार के पुनरुत्थान के संकल्प के साथ जुटे हैं. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विभाजनकारी रेखाओं को मिटाकर ‘उद्यमशील क्रांति’ का हिस्सा बनें. उन्होंने घोषणा की कि बेंगलुरु के बाद अब यह कारवां 18 जनवरी 2026 को हैदराबाद और 22 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंचेगा.

Bihar 2047 Vision Conclave In The Oxford College Bengaluru

क्या बोले राज्य के विधायक?

विधायकों और उद्योग जगत का विजन कॉन्क्लेव में विशिष्ट अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी और देहरी विधायक राजीव रंजन सिंह (सोनू सिंह) शामिल हुए. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि स्टार्ट-अप और उद्योगों का इकोसिस्टम ही बिहार की समृद्धि की कुंजी है. राजीव रंजन सिंह ने जोर दिया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन ही पलायन को रोकने का एकमात्र उपाय है.

मुख्य आयोजक और द ऑक्सफोर्ड कॉलेज के चेयरमैन ने सराहा

बेंगलुरु कॉन्क्लेव की मुख्य आयोजक प्रियंका झा और द ऑक्सफोर्ड कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस.एन.वी.एल. नरसिम्हा राजू ने बिहार और दक्षिण भारत के बीच बौद्धिक और निवेश के सेतु को मजबूत करने पर बल दिया. यहां प्रतिभाओं और उद्यमियों का उत्सव कॉन्क्लेव में बिहार का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया.

Bihar 2047 Vision Conclave In The Oxford College Bengaluru

बिहार की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

एनाविया इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज़, सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज, नालंदा इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, मर्जरवेयर, दुकानदार (Dukaan), रेडिनेंट इनोवेशन (सीईओ दिव्यांशु वर्मा) आदि को बिहार उद्यमिता सम्मान दिया गया. वहीं नासा के हेमंत कुमार, प्रभात रंजन (HAL), वीरेंद्र कुमार, टेकअवतार के कार्तिक सिंह और सुपर कॉम जैसी प्रतिभाओं बिहार प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read