Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘विकसित बिहार’ के लिए पीएम मोदी से मिले कृषि मंत्री विजय सिन्हा, जानें दोनों के बीच क्या बात हुई?

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की.

बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने आज (गुरुवार) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की. यह मुलाकात औपचारिक जरूर थी, लेकिन इसके दौरान राज्य के कृषि क्षेत्र और उससे जुड़े कई अहम पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई. खास तौर पर युवाओं और महिला उद्यमियों की कृषि क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा केंद्र में रही.

मुलाकात के बाद विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत बेहद सकारात्मक और आत्मीय रही. उन्होंने कहा कि इस दौरान “विकसित बिहार, विकसित भारत” के लक्ष्य को कृषि क्षेत्र के जरिए आगे बढ़ाने पर भी विचार हुआ. उनका कहना था कि अगर युवा और महिलाएं इस सेक्टर में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाएं, तो बिहार की कृषि तस्वीर तेजी से बदल सकती है.

कृषि और विकास मॉडल पर जोर

विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बिहार का कृषि सेक्टर और मजबूत हो सकता है, बशर्ते योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो और किसानों तक उनका लाभ पहुंचे.

इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में केंद्र में सरकार के 12 साल पूरे होने का भी जिक्र किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश ने पिछले एक दशक में कई क्षेत्रों में प्रगति की है और अब भारत आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है. उनके अनुसार, विकास की यह रफ्तार आगे चलकर भारत को एक मजबूत वैश्विक स्थिति में पहुंचाएगी.

बिहार की कृषि पर निर्भरता और चुनौतियां

बिहार को कृषि प्रधान राज्य बताते हुए मंत्री ने कहा कि यहां की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के अधिकांश किसान छोटे और सीमांत वर्ग से आते हैं, जिससे उनके सामने निवेश और संसाधनों की चुनौतियाँ बनी रहती हैं.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने की कोशिशें लगातार जारी हैं. साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि अब तक लाखों किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है और इस प्रक्रिया को आगे भी तेज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital