Bharat Express DD Free Dish

Bihar Cabinet Expansion: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी के सात मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Cabinet Expansion: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट का विस्तार किया, जिसमें बीजेपी के सात नए मंत्रियों ने शपथ ली.

CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- IANS)

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है. मंगलवार शाम चार बजे राज्यपाल ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस विस्तार में सात नए मंत्री शामिल किए गए, जो सभी बीजेपी कोटे से हैं.

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में संजय सरावगी (विधायक, दरभंगा), सुनील कुमार (विधायक, बिहारशरीफ), जीवेश मिश्रा (विधायक, जाले), राजू कुमार सिंह (विधायक, साहेबगंज), मोती लाल प्रसाद (विधायक, रिगा), विजय कुमार मंडल, कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इस कैबिनेट विस्तार को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.

खबर को विस्तार से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें.


ये भी पढ़ें- AAP में सत्ता की हवस पैदा हो गई थी, इसलिए बनाई शराब नीति : उदित राज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read