Bharat Express DD Free Dish

बिहार में सत्ता का ‘पावर-प्ले’: ‘सुपर सीएम’ की भूमिका में सम्राट चौधरी, क्या है विभाग बंटवारे की रणनीति?

Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet: बिहार में नई सरकार बनते ही हुआ सत्ता का सबसे बड़ा ‘पावर-प्ले’! सीएम सम्राट चौधरी ने गृह और स्वास्थ्य सहित 29 विभाग अपने पास रखकर सबको चौंका दिया है. आखिर 3 नेताओं के बीच 47 विभागों के इस बंटवारे के पीछे क्या है NDA की नई सियासी रणनीति?

Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet

Bihar CM Samrat Choudhary Cabinet: बिहार की सियासत में ‘नीतीश युग’ के बाद अब एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है. 15 अप्रैल 2026 को बिहार की नई सरकार ने जैसे ही अपने मंत्रिमंडल के विभागों का आधिकारिक बंटवारा किया, पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. सत्ता का जो खाका सामने आया है, उसने स्पष्ट कर दिया है कि नई सरकार में कमान पूरी तरह से केंद्रीकृत है. राज्यपाल के आदेश के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के कुल 47 प्रमुख विभागों को सिर्फ तीन नेताओं के बीच बांट दिया गया है.

इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है, जिन्होंने 29 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखकर यह साबित कर दिया है कि सरकार के असली ‘बॉस’ वही हैं.

‘सुपर सीएम’ की भूमिका में सम्राट चौधरी (samrat choudhary big portfolios)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सत्ता की मुख्य चाबियां अपने हाथों में ही रखी हैं. गृह विभाग (जिसके तहत पुलिस आती है) से लेकर स्वास्थ्य, कृषि और सामान्य प्रशासन जैसे भारी-भरकम विभाग सीएम ने खुद को आवंटित किए हैं.

सीएम सम्राट चौधरी के प्रमुख विभाग (Samrat Choudhary departments list)

  1. सामान्य प्रशासन
  2. गृह
  3. मंत्रिमंडल सचिवालय
  4. निगरानी
  5. निर्वाचन
  6. राजस्व एवं भूमि सुधार
  7. खान एवं भू-तत्व
  8. नगर विकास एवं आवास
  9. स्वास्थ्य
  10. लिफ्ट
  11. उद्योग
  12. पथ निर्माण
  13. कृषि
  14. लघु जल संसाधन
  15. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
  16. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  17. पर्यटन
  18. कला एवं संस्कृति
  19. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  20. आपदा प्रबंधन
  21. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  22. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  23. सूचना प्रौद्योगिकी
  24. खेल
  25. सहकारिता
  26. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  27. गन्ना उद्योग
  28. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  29. पंचायती राज

विजय कुमार चौधरी के पास 10 विभाग 9samrat choudhary new ministers)

सरकार के दूसरे सबसे अहम चेहरे, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है. उनके पास शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे वे विभाग हैं, जो सीधे तौर पर आम जनता और युवाओं से जुड़े हुए हैं.

  1. जल संसाधन
  2. संसदीय कार्य
  3. सूचना एवं जन-सम्पर्क
  4. भवन निर्माण
  5. अल्पसंख्यक कल्याण
  6. शिक्षा
  7. विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  8. ग्रामीण विकास
  9. परिवहन
  10. उच्च शिक्षा

बिजेंद्र प्रसाद यादव संभालेंगे 8 विभाग (samrat choudhary political reshuffle)

वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को 8 अहम विभागों की कमान दी गई है. ऊर्जा और वित्त जैसे बेहद संवेदनशील और राज्य की अर्थव्यवस्था तय करने वाले विभाग बिजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपकर उनके अनुभव पर भरोसा जताया गया है.

  1. ऊर्जा
  2. योजना एवं विकास
  3. मद निषेध, उत्पाद एवं निर्वहन
  4. वित्त
  5. वाणिज्य-कर
  6. समाज कल्याण
  7. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  8. ग्रामीण कार्य

बिहार की राजनीति में ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है जब सत्ता के 47 विभाग केवल तीन शीर्ष नेताओं तक सिमट कर रह जाएं. इसी भारी भरकम एकाधिकार को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला भी बोल दिया है. विपक्ष ने इसे “रबर स्टैंप” कैबिनेट करार देते हुए तंज कसा है कि क्या एक मुख्यमंत्री 29 विभागों के साथ न्याय कर पाएगा?

ये भी पढ़ें: फिसली जुबान या सच बोल गए जयराम रमेश? कहा- BJP की जीत निश्चित, कांग्रेस की हुई करारी किरकिरी

बहरहाल, नई सरकार और नया बंटवारा हो चुका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाला यह ‘त्रिगुट’ (तीन नेताओं का समूह) बिहार के विकास और प्रशासनिक रफ्तार को किस नई दिशा में ले जाता है. यह फैसला बिहार की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गया है. विकास कार्यों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में देखना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read