बिहार को 1 लाख 18 हजार 937 आवासों की मंजूरी मिली है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर बताया कि राज्य के गरीब परिवारों के लिए पक्के घर का सपना अब पूरा होने की दिशा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को 11 लाख 18 हजार 937 आवासों की मंजूरी मिली है. इस फैसले से गरीब परिवारों के जीवन में स्थिरता और खुशियों का नया अध्याय जुड़ने वाला है.
डबल इंजन सरकार का प्रयास
इस पहल को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार के प्रति संकल्प और डबल इंजन सरकार की मेहनत ही इस उपलब्धि का आधार है. उन्होंने इसे राज्य के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री का आभार जताया.
बिहार के गरीब परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार करने की दिशा में आज यह एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 11 लाख 18 हजार 937 आवासों की स्वीकृति बिहार के लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियों का संचार करेगी।… https://t.co/qnIZVozzLj
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 20, 2026
ये भी पढ़ें-BJP के ‘हथियार’ में लगेगी धार, प्रदीप भंडारी अमित शाह से मिलकर बताया प्लान
विकास की ओर बढ़ता बिहार
सरकार का कहना है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि लगातार आगे बढ़ेगा. पक्के घरों की सुविधा मिलने से न केवल जीवन स्तर सुधरेगा बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी. यह योजना बिहार में जनकल्याण और विकास की रफ्तार को और तेज करेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



