Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले- यह भी गजवा-ए-हिंद का एक हिस्सा है

Bihar Education Department: बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें हिंदुओं के त्योहारों की कई छुट्टियों को खत्म कर दिया है.

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फोटो फाइल)

Bihar Education Department: बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें हिंदुओं के त्योहारों की कई छुट्टियों को खत्म कर दिया है. जिसको लेकर सियासी हंगामा मचा हुआ है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जिस तरह से लालू यादव और नीतीश सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा. बिहार में कई हिंदू त्योहारों की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं और ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, यह भी गजवा-ए-हिंद का एक हिस्सा है.

हिंदू पर्व के त्योहारों की छुट्टियां खत्म

बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. जिसमें गर्मी की छुट्टियां छात्रों के लिए होंगी. शिक्षकों, प्रधानाध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय में आएंगे. इसके साथ ही कैलेंडर में हिंदुओं के पर्व रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी, मकर संक्रांति, तीज, विश्वकर्मा पूजा और जिउतिया सहित अन्य त्योहारों की छुट्टी को रद्द कर दिया है. वहीं मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. ईद की दो दिन से तीन दिन, बकरीद की 1 दिन से बढ़ाकर दो दिन की गई है. शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने जारी किया है.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: हाथ से मलबा हटाने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग’ एक्सपर्ट्स, 40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

जिला स्तर पर जारी नहीं होंगे अवकाश

छुट्टियों के कैलेंडर को जारी करते हुए शिक्षकों के लिए आदेश भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी राजकीय, राजकीयकृत और अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू (प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालय अवकाश के तहत ही बंद रहेंगे. इसके साथ ही आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर जिला स्तर पर किसी प्रकार के अवकाश की घोषणा की जाती है तो पहले मुख्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग से इसकी परमिशन लेनी जरूरी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपनी तरफ से कोई भी छुट्टी का आदेश जारी नहीं करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital