Bharat Express DD Free Dish

प्रशांत किशोर के 20 ‘स्टार’, जन सुराज ने जारी की प्रचारकों लिस्ट

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की बिहार चुनाव 2025 के लिए जन सुराज (Jan Suraj) ने स्टार प्रचारकों (Star Campaigner) की लिस्ट जारी की है. इसमें प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.

Bihar Election 2025 Jan Suraj 20 Star Campaigner List Prashant Kishor

प्रशांत किशोर की जन सुराज के स्टार प्रचारक

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है. इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल हैं. जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 243 सीटों के पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस लिस्ट में प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट (Bihar Election Star Campaigner)

स्टार प्रचारकों की लिस्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर, उदय सिंह, मनोज कुमार भारती, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सीता राम यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव और पवन वर्मा के नाम शामिल हैं. इसके अलावा ही जनाब अफाक अहमद, रामबली चद्रवंशी, विनीता विजय, सुधीर कुमार शर्मा, सुभाष सिंह कुशवाह, सुभद्रा साहनी और नरेंद्र मंडल भी जन सुराज के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इस लिस्ट में जनाब शाहनवाज बद्र, जनाब सरवर अली, दानिश खान, मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी, प्रीतम सिंह और सुनील कुमार सिंह उर्फ ​​छैला बिहारी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: PK ने दिया बिहार चुनाव का ओपिनियन पोल? तमाम दावों में जनसुराज को भूले; जानें किसे दी कितनी सीट

Bihar Election में साधेंगे समीकरण

बता दें कि जन सुराज उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. पहली लिस्ट में 51 और दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. जन सुराज की दूसरी सूची में 46 सामान्य सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई. उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आबादी के हिसाब से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के वादे के अनुसार प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी अति पिछड़ा वर्ग के 14 (10 हिंदू, 4 मुस्लिम) उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग से 10, सामान्य वर्ग के 11 और अल्पसंख्यक वर्ग के 14 उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read