Bharat Express DD Free Dish

चुनाव से पहले बिहार में महिलाओं के लिए बहार, नीतीश सरकार दे रही है 2 लाख रुपये

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar: बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इस योजना के तहत, राज्य के हर परिवार की एक महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar Nitish Kumar

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar: बिहार चुनाव से पहले सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इससे बिहार में महिलाओं के लिए बहार आ गई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा से हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना के तहत, महिलाएं अपना छोटा-बड़ा कारोबार शुरू करने या पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद मिलेगी. इस पहल का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है, बल्कि उन्हें समाज में एक मजबूत और आत्मनिर्भर भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) के शुरुआत में 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी. आगे चलकर 2 लाख रुपये तक का सहयोग मिलेगा. राज्य के हर परिवार की एक महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है.

ये भी पढ़ें: मुश्किल में फंसीं महुआ मोइत्रा, गृहमंत्री अमित शाह के अपमान पर FIR दर्ज

आवेदन प्रक्रिया

  • सितंबर के पहले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी
  • ग्रामीण विकास विभाग और नगर विकास विभाग के सहयोग से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे
  • आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता की फोटो कॉपी, और जन्म तिथि का प्रमाण

योजना के लाभ

  • महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी.
  • गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजार बनाए जाएंगे ताकि महिलाएं अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकें.
  • महिलाओं को न केवल व्यवसाय करने के लिए सही समर्थन मिलेगा, बल्कि वे खुद को मजबूत बनाएंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: सितंबर 2025
  • पहली किस्त जारी: सितंबर 2025 से लाभार्थियों के बैंक खातों में 10,000 रुपये की पहली किस्त जमा की जाएगी.
  • अतिरिक्त सहायता: 6 महीने बाद व्यवसाय के निरीक्षण के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन के सामने हुई शहबाज शरीफ की फजीहत, रूसी राष्टपति ने क्यों उड़ाई हंसी? जाने वाकया

गेम चेंजर हो सकती है योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) बिहार में महिलाओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है. सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं भी अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. शुरुआत में 10,000 की पहली किस्त व्यवसाय को शुरू करने और फिर 2 लाख तक की मदद उसे चलाने के लिए मिलेंगे. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में इस योजना को गेम चेंजर माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read