Lalu Family Dispute: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन की हार ने लालू परिवार में कलह को और गहरा कर दिया है. यह विवाद अब पूरी तरह सार्वजनिक हो चुका है. लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने बीते दिन राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है.
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
रोहिणी के बयान पर उनके भाई तेज प्रताप यादव भी सामने आए और कहा कि बहन का अपमान किसी भी हाल में असहनीय है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके साथ जो हुआ वह उन्होंने सह लिया, लेकिन बहन के साथ जो हुआ उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.
रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया पोस्ट
अब रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट किए हैं. उन्होंने लिखा कि किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर गंदी बातें कही गईं, गालियां दी गईं और यहां तक कि मारने के लिए चप्पल उठाया गया. रोहिणी ने कहा कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और सच से पीछे नहीं हटीं लेकिन इसके चलते उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी.
उन्होंने आगे लिखा कि मजबूरी में उन्हें अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ना पड़ा. उनका मायका उनसे छीन लिया गया और उन्हें अनाथ बना दिया गया. रोहिणी ने कहा कि किसी भी बेटी या बहन को उनके जैसा रास्ता कभी नहीं अपनाना चाहिए.
कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए…— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
रोहिणी का एक और पोस्ट
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें कहा कि उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने पिता को ‘गंदी किडनी’ लगवाई और इसके बदले करोड़ों रुपए और टिकट लिया. रोहिणी ने तंज कसते हुए कहा कि शादीशुदा बेटियां अपने पिता को कभी बचाने की कोशिश न करें बल्कि अपने भाई या किसी ‘हरियाणवी दोस्त’ की किडनी लगवाने को कहें.
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025
राजनीति छोड़ने का ऐलान
शनिवार को ही रोहिणी ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था और देर रात खबर आई कि उन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर उन्हें चप्पल से पीटा जाता है.
ये भी पढ़ें-“सुन लो जयचंदो”…बहन रोहिणी आचार्य के अपमान पर भाई तेज प्रताप ने जयचंदों को दी चेतावनी
तेज प्रताप का खुला समर्थन
इस पूरे विवाद में तेज प्रताप यादव खुलकर अपनी बहन के समर्थन में आए हैं. उन्होंने कहा कि यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है और बहन का अपमान असहनीय है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



