Bharat Express DD Free Dish

Bihar: यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में हुए शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. 

Manish Kashyap

जन सुराज में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप.

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बिहार के बेटे हैं मनीष कश्यप- पीके

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यूट्यूबर व पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप के जनसुराज में शामिल होने पर कहा, “मनीष कश्यप जनसुराज के लिए कोई यूट्यूबर नहीं हैं, भाजपा के पूर्व नेता नहीं हैं, बल्कि बिहार का वो बेटा हैं जिसने अपने दम, अपने परिश्रम और अपनी सूझ-बूझ से अपनी पहचान बनाई है और बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन ने वोटर वेरिफिकेशन विवाद पर विपक्ष को जमकर लगाई लताड़, बोले- ये सिर्फ डर फैलाने की राजनीति

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, जनसुराज वो व्यवस्था है जो हर उस युवा या व्यक्ति को अवसर देती है जो बिहार के लिए कुछ करना चाहता है. यदि वे जनसुराज के साथ जुड़े हैं तो मैं उनकी बड़ी भूमिका देखता हूं कि आगे जाकर वे बिहार के इस बदलाव अभियान में अपनी बड़ी भूमिका अदा करेंगे.”

निशाने पर आ गए हैं कश्यप

मनीष कश्यप कुछ दिनों पहले बीजेपी में हुआ करते थे. इस दौरान उन्होंने भारत एक्सप्रेस के साथ एक पॉडकास्ट में भाग लिया था. तब उनसे सवाल किया गया था कि आपको तेजस्वी और प्रशांत किशोर में कौन बेहतर लगता है? इस पर उन्होंने कहा था कि दोनों ही नहीं. अब वो खुद पीके की पार्टी में शामिल हो गए हैं. इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.

विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर

बता दें अगले कुछ महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले सभी सियासी दलों ने अपनी कमर सीधी कर ली है. इस बार प्रशांत किशोर बड़े दमखम के साथ बिहार में चुनाव लड़ने के लिए उतरे हैं. उन्होंने मनीष कश्यप को अपनी ओर खींच लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसका असर चुनावों में दिख सकता है. हालांकि, मनीष कश्यप अभी सियासत में काफी नए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read